खंड विकास अधिकारी ललौरी खेड़ा की सरपरस्ती में मनरेगा कार्यों में चल रहा है कमीशन खोरी का खेल

*खंड विकास अधिकारी ललौरी खेड़ा की सरपरस्ती में मनरेगा कार्यों में चल रहा है कमीशन खोरी का खेल*
ताजा मामला जनपद पीलीभीत की ब्लॉक ललौरीखेड़ा का है जहां पर मनरेगा कार्यों में जमकर कमीशन खोरी हो रही है खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद की सरपरस्ती में भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं मोटा कमीशन देकर ठेकेदार मनरेगा योजना के अंतर्गत अधिकांश पक्के कार्य करवा रहे हैं जबकि ग्राम प्रधानों को अपने कार्य की स्वीकृति करवाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत किसी भी पक्के कार्य की स्वीकृति के लिए खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद द्वारा 5% कमीशन की मांग की जा रही है ब्लॉक में सभी कर्मचारियों का भी कमीशन तय है जिसमें कार्य स्वीकृति के समय खंड विकास अधिकारी द्वारा 5% कमीशन लिया जाता है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्वीकृति के समय 2% कमीशन तथा 1% कमीशन भुगतान के समय लिया जाता है। तकनीकी सहायक द्वारा सीमेंट बनाते समय 2% कमीशन लिया जाता है तथा शेष 2% कमीशन कार्य की एमबी करने के समय लिया जाता है। अकाउंटेंट द्वारा 2% कमीशन भुगतान के समय लिया जाता है। कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा 1% कमीशन दिया जाता है इस तरह से ब्लॉक ललौरी खेड़ा में लगभग 15% धनराशि कमीशन खोरी के रूप में ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों में बट जाती है शेष बची धनराशि से गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाना संभव नहीं है अगर किसी पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा कार्य करवा भी लिया जाता है तो फिर भुगतान करवाने के लिए उसे बरसो इंतजार करना पड़ता है। जबकि मनरेगा ठेकेदारों द्वारा मोटा कमीशन देकर बहुत ही आसानी से कार्य सुकृति हो जाती है और ब्लॉक अधिकारियों द्वारा  मनरेगा के पक्के कार्यों में ठेकेदारों का ही भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है जबकि ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए हुए कार्यों के भुगतान के लिए ग्राम प्रधान अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं उसके बाद भी बहुत मुश्किलों से भुगतान हो पाता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक किए ग्राम पंचायत में एक विद्यालय की बाउंड्री वॉल मनरेगा योजना के अंतर्गत होनी है जिसके लिए खंड विकास अधिकारी द्वारा 5% कमीशन की मांग की जा रही है जबकि ग्राम प्रधान कार्य से पहले 5% कमीशन देने में असमर्थ है जिससे लगभग 1 वर्ष से विद्यालय की बाउंड्री वाल  निर्माण किससे करती नहीं हो पा रही है। खंड विकास अधिकारी लोढ़ीखेड़ा द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में कमीशन खोरी करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं अब देखना यह है कि उच्च अधिकारियों  द्वारा ब्लॉक ललौरी खेड़ा में चल रहे कमीशन खोरी के खेल पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं या फिर ब्लॉक ललौरी खेड़ा में बेखौफ भ्रष्टाचार का खेल ऐसे ही चलता रहेगा


पीलीभीत से छेदा लाल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments