विद्यार्थी परिषद ने नवाबगंज मे लगाया छात्रा व्यक्तित्व विकाश शिविर
आज भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली जिले की नवाबगंज इकाई द्वारा लालताप्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पर लगाए जा रहे छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि जायसवाल चेयरमैन बहेड़ी,विशिष्ट अथिति प्रेमलता राठौर चेयरमैन नबावगंज नगर मंत्री मदन मोहन आरती राठौर प्रशंशा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिसमें की मुख्य अतिथि चेयरमैन बहेड़ी श्रीमती रश्मी जायसवाल ने कहा विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों एवं छात्रों की सर्वांगीण विकास हेतु निरतंर कार्य कर रहा है उन्होंने कहा छात्राओं का व्यक्तित्व विकास शिविर निश्चित ही प्रतिभागी छात्राओं में व्यक्तित्व का बिकास में सहायक सिद्ध होगा आज हर क्षेत्र में बेटियां कीर्तिमान स्थापित कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
विशिष्ट अतिथि चेयरमैन नवाबगंज श्रीमती प्रेमलता राठौर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की ये पहल सराहनीय है आज समाज में महिलाओं को लेकर बदलाव आ रहा है।
नगर मंत्री मदन मोहन ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन छात्रा व्यक्तित्व का शिविर का आयोजन कर बरेली जिले की नबावगंज में 93 से ज्यादा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस नृत्य मेहंदी हस्तकला सिलाई कढ़ाई गायन इंग्लिश स्पीकिंग आदि गुणों की शिक्षा दी जाएगी 20 से 26 मई तक चलने वाले शिविर सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा
कार्यक्रमों एक हप्ते चलाया जायेगा जिसमे छात्राओं को तरह तरह कि एक हफ्ते ट्रेनिंग डी जाएगी |
इस कार्यक्रम में अनामिका, साक्षी, मैडम माला,जिला संयोजक SFS शिवांश मिश्रा, अमित गंगवार, योगेश गंगवार, उपस्थित रहे
0 Comments