आज दिनांक 22/5/23 को आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी बरेली की आदेशानुसार विकास खंड भदपुरा में न्यायपंचायत स्तर पर चनित पंचायत घर या चौपाल स्तर पर स्वयं सेवकों की सहायता से समर कैंप का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व किया जा रहा है जो दिनांक 22/05/23 से 15/06/23 तक प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक संचालित किए जायेगें जिसमे प्रथम संस्था द्वारा एक गतिविधि बुकलेट
उपलब्ध कराई गई है कैंप में बच्चों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से भाषा तथा गणित विषय की बुनियादी दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इस संदर्भ में सभी स्वयं सेवकों को ब्लाक संसाधन केंद्र भदपुरा में दिनांक 19/05/23 को उन्मीखीकरण किया जा चुका है इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ द्वारा पंचायत घर हरचंदपुर, नकटी, बरखान, ठिरिया बन्नो जान आदि अनेकों ग्राम पंचायतों में जाकर कैंप की संचालन का मूल्यांकन किया था स्वयं सेवकों से वार्ता की उन्होंने बताया की कैंप को लेकर स्वयं सेवी बहुत उत्साहित है सेवा निवृत अध्यापक चेतराम गंगवार जी जो ग्राम पंचायत बरखान में स्वयं सेवी है के द्वारा बताया गया में सेवा निवृत होने के बाद पुनः शिक्षण से जुड़ना
बहुत ही सुखद है इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी महोदय को आभार ग्राम पंचायत नकटी के कैंप में उपस्थित खंड विकास अधिकारी भदपुरा भगवानदास ने बताया की कैंप में बच्चों तथा स्वयं सेवकों को सभी आवश्यक सुविधाएं ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी बच्चों की शिक्षा की निरंतरता का पूर्ण प्रयास किया जाएगा । सभी ARP ऑन लाइन कैंप की स्थिति के विषय में जानकारी लेते रहे वरिष्ठ ARP संजीव सिंह द्वारा अवगत कराया गया की कैंप में स्वयं सेवकों का उत्साह सराहनीय है इसमें बहुत से स्वयं सेवक जो बी.एड. कर रहे है या कर चुके है तथा शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते है उनके लिए अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है शिक्षण से स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व का विकास होगा । विकास खंड एम ग्रामप्रधान सचिव सेवा निवृत
अध्यापकों तथा स्वयं सेवकों ने समर कैंप की मुहिम में सराहनीय जोश के साथ प्रतिभाग किया ग्राम प्रधान अल्हिया कृष्णा देवी ने कैंप में आए सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया, रामस्वरूप गंगवार प्रधानाध्यापक धर्मवीर गंगवार स्वयं सेवक जयंती प्रसाद,अनामिका ग्राम प्रधान हीराकली, पुष्पा देवी आदि अपस्थित रहें प्रथम संस्था से ममता सिंह द्वारा कैंप में रोचक कहानियां तथा गतिविधियां कराई
0 Comments