मृतक के भाई ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार,
पीलीभीत के थाना बिलसंडा कस्बा निवासी पीड़ित युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया पीड़ित का बड़ा भाई सर्वेश वर्मा 1 मार्च 2019 को क्षेत्र के गांव भीकमपुर से रात्रि में दावत खाकर वापस लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी जब मेरा भाई घर वापस नहीं लौटा तो मैं और मेरे परिवार में मेरा भतीजा प्रातः 7 बजे भीकमपुर देखने जा रहे थे उसी दौरान बिलसंडा अस्पताल पर भीड़ देखकर रुक गया वहां पर उपस्थित लोगों से पूछा तो बताया बिलसंडा के सर्वेश वर्मा की लाश अस्पताल में पड़ी है वहां पर उपस्थित पुलिस वालों से पूछा तो उन्होंने बताया सर्वेश वर्मा का एक्सीडेंट खदनिया बाबा नहर के पास रात को हो गया सर्वेश वर्मा को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आए पीड़ित ने बताया सर्वेश वर्मा के शरीर पर चोट के निशान थे मौत की सूचना पुलिस के अनुसार तहरीर लिख दी गई जबकि भाई सर्वेश वर्मा को बिलसंडा कस्बा निवासी एक युवक ब अन्य लोगों द्वारा मुझे जान से मरवा देने की धमकी से स्पष्ट हो गया सर्वेश वर्मा का एक्सीडेंट नहीं हुआ उक्त लोगों ने मेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया पीड़ित युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है
0 Comments