मानक विहीन पेट्रोल पंप की स्वीकृति निरस्त कराने को मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत ,

मानक विहीन  पेट्रोल  पंप की स्वीकृति निरस्त कराने को मुख्यमंत्री पोर्टल पर  दर्ज हुई शिकायत ,                अधिकारियों को गुमराह करके स्वीकृत भूमि पर नहीं कराया पंप का निर्माण ,                      हल्का लेखपाल की जांच में  झोल, पीलीभीत l बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के गांव  गौहनिया में एक युवक ने आला अधिकारियों को गुमराह करके मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की स्वीकृति ले ली मानकों को ताक पर रखकर पेट्रोल पंप संरक्षित वन क्षेत्र से कम दूरी पर लगाया जा रहा है युवक आनन-फानन में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप का निर्माण कराने में जुटा है शिकायतकर्ता का आरोप है जिस जगह पर युवक ने पेट्रोल पंप की परमिशन ली है  वह भूमि ईट भट्टे से बिल्कुल सटी हुई है ईट भट्टे से  भूमि सटी होने के कारण संबंधित अधिकारियों से सांठगांठ करके ईट भट्टे से दूरी बनाकर दूसरे रकबा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी भनक इंडियन ऑयल कंपनी को भी नहीं लगी बिलसंडा कस्बा निवासी संतोष वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर बताया पेट्रोल पंप स्वामी ने आला अधिकारियों को गुमराह करके धोखे से अनुमति प्राप्त कर ली    इस संबंध  में पंप स्वामी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करा कर आवश्यक कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है

Post a Comment

0 Comments