नवाबगंज विकासखंड के ब्लॉक सभागार में संचारित रोगों की रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार जी रहे ,सभी प्रधान बंधु गण को निर्देश दिए गए कि वह एंटी लारवा दवाई का छिड़काव ग्रामों में कराएं और नाले एवं नालियों की साफ-सफाई कराएं साथ में जहां कूड़ा इकट्ठा होता है उस जगह को साफ कराएं और दवाई का छिड़काव कराएं, और जलभराव ना होने दें, जिससे मच्छर और कीड़े मकोड़ों की उत्पत्ति ना हो पाए ,साथ में संक्रामक रोगों को भी रोका जाए जैसे डेंगू मलेरिया डायरिया और साथ में यह भी बताया गया कि वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा कराएं ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य, मनोज दिवाकर ,द्वारिका प्रसाद,अमित गंगवार, मथुरा प्रसाद एडीओ पंचायत मुकेश रस्तोगी, सभी सचिव गण अमित, अमित कुमार, भगवतशरण ,भगवान दास ,संजय वर्मा आदि और भारी संख्या में प्रधान बंधु बंधु उपस्थित रहे
0 Comments