पीड़ित विधवा महिला की गुहार पर न्यायालय ने पुलिस के द्वारा सील हुई दुकान की कराई जांच,

पीड़ित विधवा महिला की गुहार पर न्यायालय ने पुलिस के द्वारा सील हुई दुकान की कराई जांच,


 बिलसंडा l जबरन दुकान खाली कराने को लेकर दिनदहाड़े सराफा व्यवसाई की विधवा पत्नी की दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया गया मजिस्ट्रेट के बगैर आदेश के ही पुलिस ने दो दुकाने सील कर दी कुर्की की कार्रवाई अमल में लाने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट तक नहीं भेजी रविवार को कोर्ट के आदेश पर आई टीम ने दुकान खुलवा कर जांच की तो उसके अंदर सर्राफा व्यवसाई महिला का फर्नीचर रखा हुआ पाया गया नगर के सर्राफा बाजार में दो दुकानों का विवाद है इसमें दो दशक से सर्वेश वर्मा सराफा की दुकान चलाते थे 3 वर्ष पहले उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई तब से उनकी पत्नी का दावा है कि वह दुकान पर बैठती है आरोप है कि 25 मार्च को कथित दुकान मालिक ने कुछ लोगों के साथ आकर उसका सामान फेंक दिया था और दुकान में अपने ताले डाल दिए मामला पुलिस तक पहुंचा दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया साथ ही दुकान सील भी कर दी थी आरोप है कि पुलिस द्वारा दुकान सील करने से पहले ना तो मजिस्ट्रेट से आदेश लिया गया  और ना ही कुर्की संबंधी कोई रिपोर्ट आज तक भेजी गई दोनों पक्षों की ओर से की गई रिपोर्ट के बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली महिला ने दुकान में रखें 15000 रुपए और कई लाख रुपए की कीमत के आभूषण लूटने के आरोप लगाए न्यायालय के आदेश पर रविवार को टीम ने मौके पर आकर जांच की महिला ने आरोप लगाया पुलिस ने आज तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की(3 माह पूर्व दुकान खाली कराने को फेंका गया था सामान )             (मजिस्ट्रेट के आदेश के बगैर पुलिस पर दुकान सीज करने का आरोप )                             कस्बा इंचार्ज  उप निरीक्षक रोहिताश सिंह ने बताया जिस दिन दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था उस दिन मैं थाने पर मौजूद नहीं था दोनों ओर से क्रॉस अभियोग पंजीकृत करा कराया गया है उसकी विवेचना की जा रही है 


बिलसंडा के संवाददाता संतोष वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments