बिलसंडा थाना से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े दबंगों ने दुकान का ताला काटकर सामान सड़क पर फेंका, ट्रस्ट की दुकान पर दबंगों ने किया अवैध कब्जे का प्रयास
, पीड़ित वृद्ध ने जिलाधिकारी से लगाई कार्यवाही की गुहार , बिलसंडा l कस्बा निवासी रामकृष्ण पुत्र छोटेलाल मोहल्ला मदन मोहन कॉलोनी निवासी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया l कस्बा की मेन सराफा मार्केट में स्थित द्वितीय तल पर शर्मा ट्रेलर्स के नाम से उसकी पिछले 30 वर्षों से दुकान है यह दुकान श्री बांके बिहारी ट्रस्ट की है उसी दुकान पर वह लगभग 30 से अधिक वर्षों से कार्य कर रहा है पीड़ित ने बताया कस्बा निवासी डॉ मनमीत गुप्ता ब सुनीत गुप्ता उर्फ लल्ला पुत्र डॉ
आनंद प्रकाश गुप्ता अपने को रामा ट्रस्ट का मैनेजर बताकर युवक से दुकान का किराया वसूलते चले आ रहे थे जब पीड़ित युवक को ज्ञात हुआ यह ट्रस्ट के मैनेजर नहीं है तो युवक ने पैसे देने से मना कर दिया जिस पर पीड़ित युवक से उक्त लोग रंजिश मानने लगे इसी बात को लेकर युवक को धमकी दी हम लोग तुम्हें दुकान से बेदखल कर देंगे हम लोगों की उच्च अधिकारियों तक पहुंच है पीड़ित युवक ने बताया कि 31 मार्च को प्रातः 9:00 बजे डॉ मनमीत गुप्ता ब सुनीत गुप्ता उर्फ लल्ला उनके साथ करीब दो दर्जन बाहर से बुलाए गए मुखौटा
बांधे अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े शराब के नशे में सर्राफा की मेन मार्केट में स्थित द्वितीय तल पर सिलाई की बंद दुकान के ताले काटकर दुकान में रखा सामान दुकान से निकालकर सड़क पर फेंक दिया जिससे सामान टूटकर नष्ट हो गया पीड़ित ने बताया लगभग 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ तथा काउंटर में रखी 25 हजार रुपए की नकदी लेकर चले गए बिलसंडा थाना प्रभारी अचल कुमार ने दुकान को सीज कर दिया दुकान की चाबी दबंगों के हवाले कर दी इतना ही नहीं आला अफसरों को सीज की गई दुकान की सूचना तक नहीं की जिसके ढाई महीने बाद 12 जून 2023 सोमवार की रात बिलसंडा पुलिस द्वारा दुकान में लगाई गई सील को अज्ञात लोगों ने तोड़कर दुकान में बचा कुछ सामान भी गायब कर
दिया और ताला पर कपड़ा लपेटकर नकली सील लगा दी पीड़ित बिलसंडा पुलिस के चक्कर लगाते लगाते थक गया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की पीड़ित 60 वर्षीय वृद्ध रामकिशन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर कानूनी कार्रवाई एवं दुकान पर लगी सील की जांच कराए जाने की गुहार लगाई है अब देखना यह है योगीराज में दबंगों पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी या नहीं यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है
0 Comments