बरेली में हरियाणवी गाने की की गई शूटिंग, जल्द होगा रिलीज
चिराग इवेंट्स बरेली द्वारा (सिस्टम फाड़ के) नामक गाने कि की गई शूटिंग
आपको बताते चलें जनपद बरेली मैं सिस्टम फाड़ के गाने की शूटिंग की गई, जिसमें अनेक लोगों द्वारा सहयोग किया गया ।इसमें प्रड्यूसर, चिराग इवेंट्स के डायरेक्टर करन सिंह रहे,
इस गाने को बेहतरीन बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है एवं बरेली के अलग-अलग अनेक क्षेत्रों में जाकर गाने की शूटिंग की गई। इस गाने को हरियाणा की तर्ज पर शूट किया गया है क्योंकि यह है गाना हरियाणवी गाना है ।
गाने के प्रड्यूसर करण सिंह से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया यह गाना हरियाणवी गाना है इसको लेकर उनके एवं उनकी टीम के द्वारा काफी लंबे समय से तैयारी की जा रही थी जिसके पश्चात अब शूटिंग शुरू हुई है ।
फिल्म निर्देशक एवं गाने का निर्देशन करने वाले शिवम यादव से बातचीत करने का दौरान उन्होंने बताया उनके द्वारा किस प्रकार से इस गाने की तैयारी की जा रही है और गाना पूर्ण होने के बाद यह सोनोटेक पर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
गाने में लीड हीरो का रोल निभाने वाले
जॉनी सिंह से बातचीत करने के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया की वह दिल्ली से चलकर बरेली आए हैं और वह बरेली दो तीन बार पहले भी आ चुके हैं उन्हें बरेली आ कर बहुत अच्छा लगता है इसके अलावा उन्होंने गाने के संबंध में भी कई तथ्य बताएं जिसको लेकर यह गाना काफी आकर्षक नजर आ रहा है।
शूटिंग के दौरान चिराग इवेंट्स बरेली के डायरेक्टर एल्बम गाने के प्रड्यूसर करन सिंह, डायरेक्टर शिवम यादव, असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर 2 अभिषक यादव, सिंगर बिलाल खान, लीड हीरो जॉनी सिंह, लीड हीरोइन मन्नत शाक्य, रोहन नायर द्वारा विलेन का रोल निभाया गया।
शूटिंग के दौरान गुरमूर सिंह, मिस्टर चेन, सलमान हुसैन, सिद्धार्थ के साथ-साथ अनेक कलाकार वहां उपस्थित रहे ।
0 Comments