हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को डिप्टी सीएम से की मांग , पीलीभीत
l कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी संतोष वर्मा ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि 1 मार्च 2019 की रात में उनके बड़े भाई सर्वेश वर्मा की गांव भीकमपुर से बिलसंडा आते समय रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी पुलिस ने इस मामले को सामान्य दुर्घटना में दर्ज कर लिया था भाई की लाश देखकर वह अपने होश हवास में नहीं था वास्तव में पुलिस के कहने के मुताबिक तहरीर लिखकर दे दी l एक पखवाड़ा पूर्व प्रातः काल 10 बजे वह अपने घर से अपनी दुकान के लिए जा रहा था कस्बा के कमल पार्क तिराहा के समीप वहां पर पहले से मौजूद कस्बा निवासी चिकित्सक व उनके साथ अन्य लोगों ने उसे रोककर
कहा तू मेरी निर्माणाधीन राइस मिल एवं पेट्रोल पंप की बहुत शिकायतें करता है तेरे भाई सर्वेश वर्मा ने सराफा मार्केट की दुकान खाली नहीं की तो मैंने उसकी हत्या करवा दी अगर तू शांत नहीं बैठेगा तो हम लोग तेरे भाई की तरह तुझे भी मरवा देंगे मैंने व मेरे परिवार के अन्य लोगों ने 3 माह पूर्व तेरी भाभी सुनीता वर्मा पत्नी स्वर्गीय सर्वेश कुमार की दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया और तिजोरी में रखा कीमती सामान मेरे लोगों ने दिनदहाड़े लूट लिया तुझे मेरी पावर का अंदाजा हो जाना चाहिए यदि तू शांत नहीं बैठा तो तू भी अपने भाई की तरह परिणाम भुगतने को तैयार हो जा बिलसंडा कस्बा निवासी चिकित्सक ब उनके अन्य लोगों द्वारा धमकी देने से स्पष्ट हो गया की मेरे भाई सर्वेश वर्मा की मृत्यु एक्सीडेंट में नहीं हुई बल्कि चिकित्सक ब इनके अन्य लोगों ने सर्वेश वर्मा की हत्या कराई थी पुलिस प्रशासन ने मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है
0 Comments