आशा कार्यकर्ताओं ने भदपुरा ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन*

*आशा कार्यकर्ताओं ने भदपुरा ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन*
क्योंलड़िया, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय में वाऊचर प्रथा बंद करने के संबंध में ब्लाक प्रमुख पति रविशंकर गंगवार को सौंपा ज्ञापन आपको बताते चलें कि जिला बरेली के विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत पी एच सी दलेलनगर में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय वाउचर द्वारा दिया जाता है जो टुकड़ों में बनाया जाता है जिससे उस वाउचर में कटौती की जाती है और आशाओं द्वारा प्रत्येक कार्य का सत्यापन प्रमाण पत्र व प्रत्येक कार्य की फोटो कॉपी वाऊचर के साथ सलंगन करवाई जाती है जिस कारण आशाओं का पूरा भुगतान नहीं होता है वही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पांच माह से बढ़ोतरी वाला पैसा राज्य बजट वाला पैसा नहीं मिला है आशा कर्ताओं का कहना है की ब्लॉक से मानदेय मिलना चाहिए जिला से पैसा पड़ने से आशाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तो वही उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी तीन वर्ष से ऊपर वाले हैं उन कर्मचारियों का तबादला होना चाहिए जिससे आशाओं को कार्य करने में आसानी हो आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार को दिए ज्ञापन में कहा कि जो आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 में घर-घर जाकर सर्वे किया था 12 माह का 12 हजार रू० बकाया है उसको दिलाने में मदद करें आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की भी मांग गी । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंजू पटेल, राजेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, जग देवी प्रेमवती, श्याम देवी, गंगाबाई, माया देवी, मीना देवी, रानी देवी, रामवती, बबीता देवी, उर्मिला देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, मंजू देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, समेत काफी संख्या में आशाएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments