कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के पास रखा उपवास राष्ट्रपति शासन की मांग
बरेली/कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के निर्देश पर लोकसभा के दावेदार पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने अपने समर्थकों के साथ बरेली के चौकी चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास रखकर धरना दिया मणिपुर में शर्मनाक घटी घटना को लेकर पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने आर एस एस पर तंज कसते हुए कहां यदि देश में सरदार पटेल गृहमंत्री होते तो वह आर एस एस पर प्रतिबंध लगाते वहां पर 10 वर्षों से कुकी और मैं तेई जातियों के बीच वैमनस्यता फैलाने का काम आरएसएस ने किया है जिसके कारण 3 महीने से जल रहे मणिपुर में कानून व्यवस्था भंग हो जाने के कारण वहां पर राष्ट्रपति शासन लगना जनहित में आवश्यक था क्योंकि वहां पर महिलाओं के साथ इस तरह की शर्मनाक घटना घटने के बाद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के मुख्यमंत्री को भी नहीं बदला जिसके कारण भाजपा के महिला सशक्तिकरण अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई मणिपुर के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए शर्मसार करने वाली इस घटना को देखते हुए भारत की राष्ट्रपति को वहां पर संज्ञान लेकर राष्ट्रपति शासन जनता के हित में लगा देना चाहिए इस घटना को लेकर भारत की विदेशों में छवि धूमिल हुई है इसलिए प्रधानमंत्री को मणिपुर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाना अति आवश्यक है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुटकी लेते हुए कहा मणिपुर में तो भाजपा की सरकार है वहां पर इस तरह की घटना होना आश्चर्यजनक साबित होती है कहीं सत्तापक्ष ने ही तोनहीं इस घटना को हवा दी है परंतु अब वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है
0 Comments