जीनीयस इंटरनेशनल स्कूल हरदुआ में एक लक्ष्य -वृक्षारोपण
सुमित कुमार बरेली
बरेली नवाबगंज विकासखंड के जीनीयस इंटरनेशनल स्कूल हरदुआ में एक लक्ष्य -वृक्षारोपण अभियान, एक छात्र- एक वृक्ष अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार जी रहे, उन्होंने वृक्षारोपण कर बच्चों के साथ अपना समय बिताया और अपने उद्बोधन में बच्चों को वृक्ष लगाने के लिए और वृक्षों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने हर बच्चे को कहा कि अगर वह अपने जीवन में एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करेंगे, तो हमारा क्षेत्र हरियाली से हरा भरा रहेगा, साथ में शिक्षा विभाग से डॉ सुभाष चंद्र मौर्य ,जीनियस डायरेक्टर अंकुर, मौसमी शर्मा जी ,द्वारिका प्रसाद प्रधान ,मनोज दिवाकर ,अमित गंगवार, महेंद्र गंगवार और स्कूल फैकल्टी के साथ भारी मात्रा में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
0 Comments