प्रथम बार डाक कावड़ यात्रा रवाना हुई ग्राम पंडरा से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार डॉ मीनाक्षी गंगवार

प्रथम बार डाक कावड़ यात्रा रवाना हुई ग्राम पंडरा से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार  डॉ मीनाक्षी गंगवार
सुमित कुमार बरेली

नवाबगंज विकासखंड के ग्राम पंडरा  में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार और जिला महामंत्री भाजपा डॉक्टर मीनाक्षी  गंगवार ने अभी जल्द ही कराई,जिसमें नर्म्देश्वर  महाराज के साथ सभी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई है,आज ग्राम पंडरा  से प्रथम बार डाक कावड़ कछला जल भरने के लिए रवाना हुए, सभी भोले का स्वागत डॉक्टर गंगवार ने भस्म- चंदन लगाकर और पुष्प वर्षा कर के -पटका पहना कर किया, नवाबगंज विकासखंड के ग्राम पंडरा का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मंदिर की स्थापना के बाद प्रथम बार डाक कावड़ वह भी दो बेडो मे ग्राम  से रवाना हुई है,पहली बार गांव में सावन के महीने में जलाभिषेक शुरू हुआ है और हर सोमवार को श्रंगार अभिषेक श्री नर्म्देश्वर महाराज का खुद डॉक्टर आशुतोष गंगवार,डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार और साथ में सभी भक्तगण,ग्राम बासी मिलकर  करते हैं

Post a Comment

0 Comments