प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार भदपुरा ब्लाक प्रमुख पति ने वीडियो के साथ किया वृक्षारोपण

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार भदपुरा ब्लाक प्रमुख पति ने वीडियो के साथ किया वृक्षारोपण
बरेली/प्रदेश सरकार के बनो उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भदपुरा के ब्लाक प्रमुख पति सांसद प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार ने ब्लॉक प्रांगण में खंड विकास अधिकारी भगवानदास के साथ ही वृक्षारोपण किया साथ ही उन्होंने वृक्षों से मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की सांसद प्रतिनिधि ने मीडिया से बात करते हुए कहा मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ वातावरण बनाना अति आवश्यक है जिसके लिए वृक्ष लगाकर ही पर्यावरण को साफ सुथरा बनाया जा सकता है इसलिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर विकासखंड भदपुराकी प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2250 पौधे लगाने का लक्ष्य आज शाम तक पूर्ण कर लिया जाएगा उसी के तहत ब्लॉक प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्य किया गया है वृक्ष लगाने के साथ ही वृक्ष को अपनी संतान की तरह सुरक्षा देखकर पालना भी वृक्ष लगाने वाले की जिम्मेदारी है जब वृक्ष सुरक्षित होंगे तभी मनुष्य का जीवन स्वस्थ और निर्भय होगा यहां की 79 ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण का कार्य आज शाम तक पूर्ण कर लिया जाएगा इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भगवान दास ब्लाक प्रमुख पति सांसद प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप गंगवार एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ठगु राम आनंद कुमार सर्वेश कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments