*प्राचीन शिव मंदिर पर तीसरे सोमवार को विधायक डॉ एम पी आर्य , क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी ने शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।*
जिला बरेली के विकासखंड नवाबगंज के ग्राम ईंद जागीर के प्राचीन शिव मंदिर में तीसरे सोमवार को विधायक डॉ एम पी आर्य , क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी नबावगंज के साथ ही ब्लॉक प्रमुख डॉ आशुतोष गंगवार एवं मंडल अध्यक्ष शशी कपूर, श्याम रस्तोगी, राजीव गंगवार, बब्लू गंगवार ने शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया साथ ही फल वितरण किया कल्प वृक्ष अभियान के तहत सभी शिव भक्तों को भोलेनाथ के प्रसाद के रूप में बृक्ष वितरण किये साथ ही कहा 2100 वृक्षों को वितरण किया जायेगा ईंद जागीर मंदिर पर आम,पीपल ,सहजन,पाकड़ आदि पेड़ो को लगाया गया इस मौके पर ईंद जागीर ग्राम प्रधान प्रेम शंकर गंगवार,मनोज, विजय ,जितिन गिरी,छत्र पाल, प्रेमशंकर, रामरत्न, सुरेश प्रधान समेत आदि लोग मौजूद रहे
0 Comments