क्योंलड़िया; थाना क्षेत्र के ग्राम ठिरिया बन्नो जान में रविवार को यौम-ए- आशूरा मुहर्रम का पर्व बड़ी अकीदत और मोहब्बत और रंजो गम के साथ मनाया गया हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर अकीदत मन्दो ने रोजा रखकर गम का इजहार किया जगह-जगह हुसैनी लंगर चल रहे थे और शबील का इंतजाम था तो वही ग्राम ठिरिया बन्नोजान में रविवार को मोहर्रम का पर्व मनाया गया तो वही विशाल मेला लगा और ताजियों को कर्बला में दफन किया गया कर्बला में विशेष रोशनी का इंतजाम किया गया यहां लोगों ने अपने मन्नतों के चिराग रोशन किए हर तरफ या हुसैन की सदाएं गूंज रही थी इस मौके पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे साथ ही मोहम्मद इरफान, अतीक इदरीसी, यासीन मदारी, वाहिद अली, कमल हसन, फरमान, मोहम्मद यूसुफ, शाहिद अली पत्रकार, मोहम्मद आरिफ, याकूब, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
0 Comments