जिला बरेली ब्लॉक भदपुरा के ग्राम किशनपुर कुनिया स्थित नलकूप संख्या - 284 b.g में ट्रांसफार्मर से नलकूप को आने वाली केबल लगभग बीस दिनों से खराब पड़ी है
जिससे किसानों की धान की खड़ी फसल सूखने की नौबत आ गई है गौरतलब हो की sdo विद्युत की पहल पर अन्य केबल लाकर लगा तो दी गई पर नलकूप चलने का नाम नहीं ले रहा एक तो बरसात नहीं हो रही ऊपर से नलकूप नही चलने से किसानों में असमंजस की स्थिति पनप गई है ,एक और जहां योगी सरकार में किसानों का हित देखते हुए सरकारी नलकूप तथा प्राइवेट नलकूप मे सिंचाई फ्री की गई है व कोई भी गड़बड़ी, खराबी आने पर नलकूप विभाग और विद्युत विभाग को अलर्ट पर रहने को कहा गया है की पता लगते ही तुरंत सही करें l
पर अफसरान है की सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाने पर आमादा हैं बल्कि होना यह चाहिए की खबर लगते ही केबल लगा देना चाहिए था पर साहब उल्टा किसानों को समझा दे रहे है l हरिओम,हरीश, चंद्रपाल , छत्र पाल,चेतराम ,हरिपाल आदि किसानों ने जल्दी केबल लगाने , बदलवाने को लेकर सरकार व अफसरान से गुजारिश की है ताकि धान की फसल बर्बाद न होकर अच्छी हो और अपने परिवार का भरणपोषण जैसे तैसे हो जाय l
भदपुरा से हरिओम गंगवार की रिपोर्ट
0 Comments