लाभार्थियों को विस्तृत किये आयुष्मान पीवीसी कार्ड

लाभार्थियों को विस्तृत किये आयुष्मान पीवीसी कार्ड

सुमित कुमार बरेली

बरेली/विकासखंड भदपुरा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मुगीस ने ब्लाक प्रमुख पति सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में विकासखंड के समस्त पंचायत सहायकों को आमंत्रित किया गया क्योंकि विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत 11889 हजार लाभार्थियों के अभी आयुष्मान कार्ड बनना बाकी है इसकी जानकारी देने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया यहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी पंचायत सहायकों को कार्ड बनाने की जानकारी दी गई साथ ही अब आयुष्मान कार्ड की जगह आयुष्मान पीवीसी कार्ड बनेगा और यही कार्ड चलेंगे जिन लोगों के पूर्व में आयुष्मान कार्ड बने हैं उनके भी अब पीवीसी कार्ड ही जारी किए जाएंगे इस कार्यक्रम को शीघ्र निपटाने के लिए ब्लाक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने पंचायत सहायकों से जनहित में इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया ताके पात्र लोगों को उसका लाभ मिल सके इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप प्रधान सुमित वर्मा शैलेंद्र गंगवार एडीओ पंचायत रंजीत सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मूगीस समेत कई अधिकारी मौजूद थे सभी ने कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान पीवीसी कार्ड वितरितभी  किए

Post a Comment

0 Comments