*अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मंडल स्तरीय कार्यकारिणी समीक्षा सम्मेलन*
कल दिनाक़ 13 अगस्त दिन रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन बरेली मंडल में फार्मासिस्ट मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे हर घर तिरंगा की तर्ज पर आजादी का अमृत महोत्सव बडी ही धूम धाम से मनाया गया। जिसमे आयोजन के मुख्य अतिथि के रुप मे श्री राजेश कुमार औषधि निरीक्षक बरेली और श्री विनीत कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव मौजूद रहे। सर्व प्रथम विष्णु कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर व फुल माला पहनाकर किया। आयोजन में ड्रग इंस्पेक्टर बरेली ने फार्मासिस्ट के लिए हो रही हो समस्याओं का निराकरण किया और यह आश्वासन दिया जिसको भी समस्या हो रही है वो मुझको डायरेक्ट बता सकता है। और मंडल में चल रहे अवैध रूप से मेडिकल स्टोर पर लगाम लगाई जाएगी यह मेरा आपसे वादा है।
विनीत कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव ने फार्मासिस्टो को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए फार्मेसी में हो रही कमियों एवं फार्माक्लीनिक (PPR-2015 ) के बारे में फार्मेसिस्ट साथियों को जानकारी से अवगत कराया जिसमें मुख्य रूप से फार्मेसिस्ट बीमा शामिल है।
विशिष्ट अतिथि श्री लोकेश कुमार सरोला, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष रविकांत पाल जी रहे।
फार्मासिस्ट मिलन समारोह में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मंडल स्तरीय कार्यकारणी का गठन भी किया गया, जिसमे विष्णु कुमार यादव जी को बरेली मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया, प्रदीप कुमार गौतम जी को मंडल महासचिव, समसुल हुसैन जी को मंडल उपाअध्यक्ष , आमिर अली को सचिव बनाया गया है। इसी क्रम में शिक्षक संघ की भी मंडल स्तरीय समिति का भी गठन किया गया जिसमें योगेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष व बलवीर सिंह को मंडल उपाअध्यक्ष बनाया गया। मुनेन्द्र गंगवार जी को शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बरेली जिले की भी टीम का गठन किया गया, जिसमे पंकज कुमार को जिला अध्यक्ष, सरताज हुसैन को आईटी सेल का जिला अध्यक्ष। प्रदीप कुमार मौर्य को जिला उपाअध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ को जिला उपाअध्यक्ष, परवेज कुरैशी को बरेली महा नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। देवीदास मौर्य को जिलासचिव, मो नवेश को जिला महासचिव, नितिन कुमार सक्सेना कोषाध्यक्ष, लाखन सिंह मीडिया प्रभारी, मो अकरम जिलासचिव, नीरज कुमार जिला प्रवक्ता, सभी को आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र विनीत कुमार सिंह जी द्वारा वितरित किए गए। आयोजन के अंत में मुख्य अतिथि श्री विनीत कुमार सिंह को शॉल उड़ाकर, विदाई दी गई। इस प्रकार से विनीत जी बदायूं में जिला ठाकुर सिंह को बनाया गया है। पीलीभीत जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश। व्रजेश कुशवाहा डॉ सतेन्द्र सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार जी को भी सम्मानित किया।
0 Comments