*नेहरू युवा केंद्र बरेली द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अभियान संचालित*
नेहरू युवा केन्द्र बरेली द्वारा ’’मेरी माटी मेरा देश’’ का कार्यक्रम अभियान संचालित किया जा रहा हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जैसे की वृक्षारोपण, वीरो का सम्मान, पंच प्रण पर शपथ। इसी संम्बन्ध में विकास खंण्ड बहेड़ी के भिलैया में स्थित श्री सालिकराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री नेम चन्द द्वारा बहेड़ी के भिलैया में स्थित श्री सालिकराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज़ के युवाओं एवं शिक्षको को पंच प्रण पर शपथ दिलाईं। जिसमें सबको यह संकल्प दिलाया गया की मानसा, वर्चा कर्मणा से देश को विकसित करने हेतु सदेव तत्पर प्रयत्नशील रहेगें।
दासता एवं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी प्रतीक को हम अपने आचार एवं व्यवहार से दूर रखेगें। हमें गर्व है अपने देश की अनमोल विरासत एवं सार्वभौम परम्परा पर और हम निरंतर गौरवान्वित होकर इस मनोभाव को अंगीकार करेगे। देश की एकता एवं अंखण्डता को अक्ष्क्षुण बनाए रखने हेतु सदैव अनवरत प्रयत्नशील होकर और देश की विघ्नकारी तत्वों से सुरक्षित रखने हेतु प्रयासरत रहेगें।
संवाददाता कुलदीप सक्सेना
0 Comments