कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया

कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया
सुमित कुमार बरेली

बरेली/नवाबगंज तहसील के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान में कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने की इस किसान पाठशाला में कृषि विभाग के बी टी एम श्यामलाल मौर्य ने किसानों को कम लागत में अच्छी पैदावार लेने के लिए जैविक खादो का प्रयोग करना करने के लिए हरी खाद देना भी अत्यंत आवश्यक है वताया इसी के साथ भूमि में गोबर की सड़ी हुई खाद डालकर भूमि को उपजाऊ बनाने का कार्य करती है इसलिए कृषक भाइयों को जमीन में कम केमिकल डालने के बाद अच्छी पैदावार लेने के लिए जैविक खादों का प्रयोग करें इसके लिए ट्राइकोडर्मा बावेरिया जैसी जैविक खादों को लगाकर भूमि को उपजाऊ बनाकर अधिक लाभ उठाया जा सकता है भूमि में सह फसली खेती करके भी अधिक लाभ उठाया जा सकता है जिसमें गन्ने के साथ आलू मटर सरसों आदि फैसले पैदा की जा सकती है और इसे अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सकता है प्रत्येक फसल का बीज बोने के लिए बीज का शोध करना भी आवश्यक है जिससे अधिक जमाव होगा तो किसानों को अच्छी पैदावार प्राप्त होगी पाठशाला की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने किसानों को नैनो यूरिया एवं तरल डीएपी का प्रयोग कर किसान भाई अधिक लाभ उठाएं इस पर जोर देते हुए उन्होंने किसानों से कृषि विभाग द्वारा बताए गए तरीके से खेती कर अधिक लाभ अर्जित करें कृषि प्रधान देश में कृषि ही सबसे उत्तम व्यवसाय है इसे कृषक तकनीकी से कर अधिक लाभ उठाएं और देश को विकसित करने का कार्य करें इस मौके पर ग्राम प्रधान गायत्री देवी दीनानाथ ओम प्रकाश सत्यपाल नाथूलाल समेत तमाम किसान उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments