महेश नाथ शिव मंदिर पर हुआ विशाल खीर भंडारे का आयोजन*

*महेश नाथ शिव मंदिर पर हुआ विशाल खीर भंडारे का आयोजन*

सुमित कुमार बरेली

जिला बरेली के विकासखंड भदपुरा के गांव महेशपुर शिव मंदिर पर विशाल खीर भंडारे का आयोजन किया गया आपको बताते चलें कि सोमवार को कावड़ियों ने महेश नाथ शिव मंदिर महेशपुर में जल अभिषेक किया और साथ ही भदपुरा ब्लाक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने भी शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया आपको बता दें कि सावन महा में कांवरियों का जत्था कचला व हरिद्वार के लिए जल भरने के लिए जाता है फिर कावड़ियों का जत्था सोमवार को वापस निश्चित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करता है इसी मौके पर महेशपुर शिव मन्दिर पर  भदपुरा ब्लाक प्रमुख पति सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने व ग्राम प्रधानों द्वारा विशाल खीर भंडारे का आयोजन किया गया इस मौके पर भदपुरा ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार, प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप गंगवार, प्रधान राहुल, दीपू प्रधान, दीनानाथ शैलेंद्र गंगवार, समेत कई प्रधान व काफी संख्या लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments