क्योंलडिया/ विकास खंड सभागार भदपुरा में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल आधारित सहकारी संगोष्ठी का हुआ आयोजन
विकास खंड सभागार भदपुरा में इफको नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल पर आधारित विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विकास खण्ड अधिकारी भगवान दास प्रेम गंगवार के साथ आर बी आई से आए वैज्ञानिक राकेश पांडेय क्षेत्र प्रबंधक कार्तिक सिंह, ब्लॉक के ए डी सी ओ एवं एडीओ कोऑपरेटिव ने भाग लिया। क्षेत्र प्रबंधक इफको कार्तिक सिंह ब आर बी आई के वैज्ञानिक राकेश पांडेय द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल के इस्तेमाल एवं नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल के लाभ से किसानों को अवगत कराते हुए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल के प्रयोग की विधि पर प्रकाश डाला गया किस प्रकार एक बोतल नैनों यूरिया एक बोरी यूरिया तथा एक बोतल नैनों डी ए पी एक बोरी डी ए पी को प्रतिस्थापित कर सकती है । इससे खरपतवार एवं रोग बीमारियों पर अंकुश लगेगा और फसल के उपज की क्वालिटी में सुधार के साथ उपज भी 8-10 प्रतिशत तक बढ़ जाती है । नैनों उर्वरकों के प्रयोग से हमारी मिट्टी जल एवं पर्यावरण की रक्षा भी होगी । नैनो यूरिया परंपरागत यूरिया का विकल्प है तथा यूरिया के मुकाबले सस्ता भी है एवं इसके प्रयोग से उत्पादन भी बढ़ता है । खाद्यान्न फसलों में 4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव किया जाता है । दलहनी फसलों में 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर उपयोग करने से उपज बढ जाती है । अब भारत सरकार
से अनुमति मिल जाने से अब नैनो यूरिया के साथ नैनो डीएपी उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका मूल्य रु 600 प्रति बोतल है जो फसलों के लिये बहुत ही लाभदायक होगा । नैनो डीएपी का प्रयोग पाँच मिली /ग्राम की दर के वीज शोधन कर बोवाई करें तथा बुवाई के 25-30 दिन बाद खडी फ़सल मे 2 मिली प्रति लीटर पानी मे घोल कर छिडकाव किया जाता है । धान एवं सब्जी की नर्सरी की जडों का शोधन भी 5 मिली / लीटर पानी के घोल मे आधा घंटे करने के बाद रोपाई किए जाने से डी ए पी की आधी मात्रा कम की जा सकती है । इसके प्रयोग से जड़ों का भरपूर विकास होता है कार्यक्रम में टेरिटरी मैनेजर आयुष दीक्षित ने इफको एमसी पेस्टिसाइड के बारे में जानकारी दी और करीब 100 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन में क्षेत्र प्रबंधक इफको बरेली द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को गोष्टी में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया|
0 Comments