सावन माह के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में भक्त कांवड़ लेकर रविवार को बहरजागीर में पहुंचे,
बरेली सावन माह के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में भक्त कांवड़ लेकर रविवार को बहरजागीर में पहुंचे, जिनका परिजनों ने जिले की सीमा पर स्वागत किया। पूरे दिन कांवड़ियों के जुलूस निकालने का क्रम जारी रहा। हर-हर और बम-बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। और समाजसेवी क्रष्ण पाल ने कावङियो के स्वागत के उपलक्ष्य मे भंडारे का आयोजन किया। भक्त सोमवार सुबह बहरजागीर स्थित प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
0 Comments