श्री कृष्णा जन्माष्टमी मिले की समस्त तैयारियां पूर्ण पूरनलाल भास्कर मेला अध्यक्ष
सुमित कुमार बरेली
बरेली/श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ 7 सितंबर से शुरू हो रहा है 10 दिन चलने वाला यह मेला जनपद के सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला मेला है इस मेले में सर्वप्रथम दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें दूसरे प्रदेशों से भी अच्छे पहलवान आकर अपनी विद्या का कौशल प्रदर्शित करते हैं यहीं पर मनोरंजन के लिए दिन में कृष्ण लीला का आयोजन किया जाता है और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं यहां पर दर्शकों को लुभाने के लिए काला जादू कठपुतली एवं अन्याकाई मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है यहां पर मेले में आने वालों की सुरक्षा के लिए पुलिस कैंप आयोजित किया जाता है और 10 दिन चलने वाले इस मेले में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं 7 सितंबर से शुरू होने के बाद 16 सितंबर को कंस वध किया जाएगा इसके बाद मेले का समापन होगा यह मेला प्रबंधक रविंद्र कुमार गंगवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपाध्यक्ष ऋषिपाल श्रीवास्तव कोष्ध अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गंगवार महामंत्री प्रेमपाल कश्यप झांकी व्यवस्थापक दिनेश कुमार अवस्थी के साथ ही मेला कमेटी में एक दर्जन लोगों को सम्मिलित किया गया है जानकारी मेला कमेटी के अध्यक्ष पूरनलाल भास्कर ने दी है
0 Comments