बरखेड़ा कस्बे मे चल रहे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेले का हुआ समापनमेला कमेटी ने मीडिया कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बरखेड़ा कस्बे मे चल रहे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेले का हुआ समापन

मेला कमेटी ने मीडिया कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर किया  सम्मानित 

बरखेडा, पीलीभीत।
कस्बा मे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला की 134 में वर्षगांठ के रूप में मनाया गया  प्रसिद्ध मेला भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में 9 दिवसीय मेले का आयोजन बरखेड़ा कस्बा के कंस लीला मैदान में होता है। मेले की शुरुआत भगवान गणेश पूजन के साथ हुई । मेला के उद्घाटन में पहुंचे बरखेड़ा भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने फीता काटकर मिले का उद्घाटन किया।वही इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गंगवार भी मौजूद रहे। तथा मेला संरक्षक चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने मेला में पहुंचकर लीला मंचन कर रहे कलाकारो का उत्साह बढ़ाया। तथा वहीं मेला के 9 वें दिन बरखेड़ा कस्बे में राज गद्दी शोभायात्रा पूरे कस्बे में निकाली गई। वही भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से शोभा यात्रा का आरंभ हुआ। मेला के समापन पर मेला कमेटी के पदाधिकारी बरखेड़ा क्षेत्र के सभी मीडिया कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा साथ ही साथ मेला में आए हुए दुकानदारों को भी समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसके बाद मेला कमेटी के पदाधिकारी ने मेला समापन की घोषणा।प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला में धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के लिए तरह-तरह के झूला सर्कस काला जादू भी लगाए गया।कस्बा मे मेला का इतिहास भी  काफी पुराना है। तथा देश की आजादी के पूर्व से ही भगवान श्री कृष्णाजन्माष्टमी मेला शुरू हुआ करता है तथा शुरुआत में में स्थानीय कलाकारों द्वारा कंस लीला का मंचन किया जाता है।धीरे-धीरे मेला में बदला हुआ मिला कमेटी की स्थापना हुई और आज बरखेड़ा कस्बा का मेला क्षेत्र में ऐतिहासिक तथा प्रसिद्ध बन गया है। इस बार बरखेड़ा मिले में भारी भीड़ देखी गई है ।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला में भारी पुलिस फोर्स को तैनात रहा। बरखेड़ा मेला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडे उर्फ हरिओम पांडे, महामंत्री कैलाश चंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उर्फ पप्पन, संरक्षक श्याम बिहारी भोजवाल चेयरमैन,कार्यालय प्रभारी मीनू मिश्रा, कार्यालय व्यवस्था मनोज रस्तोगी,सर्राफा व्यापारी तथा पत्रकार हरिओम वर्मा पत्रकार सुशील चंद्र वर्मा ऋषिपाल मौर्य सुमित कश्यप पत्रकार राहुल शर्मा ,कैलाश चंद्र मौर्य, कानूनी सलाहकार शानू पांडे के साथ मिला कमेटी के सभी सदस्य मेला समापन पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments