बरेली कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार 'च्यवन' दिल्ली में सम्मानित
कवि ऋषि कुमार च्यवन को स्मृति चिन्ह प्रदान करते डायरेक्ट अमित शर्मा जी
सुमित कुमार बरेली
बरेली/ के कवि एवं समाज सेवी ऋषि कुमार च्यवन नने सिरेमिक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के 5 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु बेटियों पर केंद्रित एक सुंदर स्वरचित कविता सुनाई और बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु दो शब्द कहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली पुलिस के कवि मुकेश शर्मा अनमोल एवं राहुल शर्मा ने भी कविताओं से समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रख्यात कथावाचक राकेश शर्मा ने भी बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु अपने उद्गगार व्यक्त किए ।
इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अमित शर्मा जी ने ऋषि कुमार एवं मुकेश शर्मा अनमोल को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा इंस्टिट्यूट के अध्यापक अध्यापिका भी उपस्थित रहे।
0 Comments