बरेली/आज 2अक्टूबर दिन सोमबार को प्रता 10 बजे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी पार्क निकट हरि हर मंदिर आशुतोष सिटी बरेली में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बृज मोहन लाल शास्त्री जी का संयुक्त जन्म दिवस समारोह मनाया गया । समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री डाoअरुण कुमार जी, भा.जा पा के वरिष्ठ नेता श्री अनिल कुमार एडवोकेट एवं अनिल शास्त्री जी ,कार्यक्रम के आयोजक श्री दिनेश शर्मा एडवोकेट (अध्यक्ष आशुतोष जन उत्थान समिति)श्री सत्येंद्र सक्सेना (बंटी), श्री अनिल कुमार शर्मा जी,मुनीश सक्सेना जी,श्री राजेश श्रीवास्तव जी , सभा सद अरुण कुमार,नितिन कुमार शर्मा जी , विष्णु कुमार यादव एवं समस्त वरिष्ठ लोग की उपस्तिथि रही, माननीय मंत्री श्री डा अरूण कुमार जी ने कार्यक्रम प्रारम्भ पुष्प अर्पित करते हुए और फूल माला पहनाकर शुरआत की, माननीय बनमंत्री श्री डा अरूण कुमार जी का स्वागत सत्कार फूलमाला पहनाकर किया ।इसके बाद सभी लोग ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी, बृज मोहन लाल शास्त्री को पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री डा अरूण कुमार जी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा,गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत्-शत् नमन!
बापू का जीवन और उनके आदर्श व विचार देश की हर पीढ़ी को राष्ट्र-निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। जय जवान, जय किसान' के उद्घोषक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।
शास्त्री जी ने सामाजिक कल्याण और देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका कुशल नेतृत्व और प्रभावशाली जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।स्वच्छ भारत ही स्वस्थ, समृद्ध व सम्मान से परिपूर्ण भारत का आधार है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
0 Comments