जिला पीलीभीत में शनिवार को राठौर समाज के महा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए राज्य मंत्री।*

*जिला पीलीभीत में शनिवार को राठौर समाज के महा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए राज्य मंत्री।* 

पूरनपुर पीलीभीत— शनिवार दोपहर 1बजे सीतापुर से पीलीभीत जाते हुए राज्य मंत्री राकेश राठौर (गुरु) ने पुनः अपना काफिला उमेश कुमार गुप्ता से मिलने के लिए घुघचिहाई चौराहा पूरनपुर में रोक दिया। और करीबी उमेश कुमार गुप्ता ने भी अपने सभी समर्थको व साथियों के साथ मंत्री जी का किया माल्यार्पण के साथ जोरदार स्वागत। उसके बाद उमेश कुमार गुप्ता अपने सभी समर्थको व साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री जी के साथ ही पीलीभीत के लिए रवाना हुए। मंत्री जी ने उमेश कुमार गुप्ता की काफी सराहना और प्रशंसा की। स्वागत करने वाले रामेश्वर दयाल गुप्ता, हरिओम गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अभय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राहुल कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह, अजमल खां, विक्की शर्मा के साथ- साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments