मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अमृत कलश संग्रह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अमृत कलश संग्रह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सुमित कुमार की रिपोर्ट

बरेली/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों से ग्राम पंचायत द्वारा एकत्रित की गई मिट्टी ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित की गई उसमें से एक कलश तैयार किया गया जिला अधिकारी के निर्देश पर आज प्रत्येक विकासखंड से एक कलश खंड विकास अधिकारी के साथ ग्राम प्रधानों के साथ जनपद को रवाना हुआ इसी क्रम में विकासखंड भदपुरा की ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार उनके पति सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार खंड विकास अधिकारी भगवान दास के साथ ही ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक शैलेंद्र गंगवार त्रिवेंद्र कुमार गंगवार क्षेत्र पंचायत सदस्य यज्ञ देव गंगवार जुल्फिकार खाँ उर्फ लाला खाँ  लाल्ला खान जयवीर वर्मा बलराम सिंह शिशुपाल गंगवार दीनानाथ गंगवार के साथ ही वीरपाल गंगवार ए डी ओ पंचायत रणजीत सिंह ग्राम विकास अधिकारी सुनील दिवाकर विकास सिंह प्रदीप कुमार नरेश सागर जेई सिंचाई शांति स्वरूप समेत तमाम लोग उपस्थित थे इस कलश यात्रा को भदपुरा की ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार एवं उनके पति सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने ग्राम विकास अधिकारी विकास सिंह को कलश भेंट कर खंड विकास अधिकारी भगवान दास के के नेतृत्व में जनपद को रवाना किया यह कार्यक्रम भारत सरकार की मेरी माटी मेरा देश के तहत मनाया जा रहा है समस्त जिले के विकास खंडों नगर पंचायत नगर निगम से आने वाले अमृत कलश को जिला अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बरेली के संजय कम्युनिटी हाल में एकत्रित किया जा रहा है इस मिट्टी को एकत्रित होने के बाद जिला अधिकारी इसे लखनऊ प्रातः 6:00 बजे भेजेंगे इस मिट्टी से लखनऊ में पुष्प वाटिका का आयोजन किया जाएगा इस वाटिका में पूरे प्रदेश की मिट्टी की सहभागिता रखी जाएगी इसलिए इस कार्यक्रम को चलाया गया है सूत्रों के अनुसार इसी मिट्टी में से एक कलश दिल्ली भेजा जाएगा वहां भी पुष्प वाटिका इसी तरह आयोजित की जाएगी जिसमें पूरे देश की सहभागिता रहेगी यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर किया जा रहा है इस यात्रा को गाजे बाजे के साथ ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार उनके पति सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने ब्लॉक मुख्यालय से विदा किया

Post a Comment

0 Comments