भैया दूज का पर्व आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भैया दूज का पर्व आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बरेली/क्योलडिया/ नवाबगंज भैया दूज का पर्व मनाने के लिए आज सुबह से ही बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए आवा गवन शुरू कर दिया जिसके कारण सड़कों पर भारी भीड़ दिखाई दी बहनों ने भाइयों के घर जाकर उनका तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की और गोला मिश्री मिष्ठान आदि देकर बहनों ने भाइयों का सम्मान किया भाइयों ने भी अपनी बहनों को अंग वस्त्र दक्षिण एवं मुद्रा देकर उनको सम्मानित किया भाई और बहन के इस अटूट प्यार का पर्व भैया दूज क्षेत्र में बड़े हर्षो  उल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर मिष्ठान विक्रेतौ ने भी चांदी काटी सभी खराब पड़ी मिठाई को पलटकर पुनः उसे बाजारों में बेचने का काम किया इसे रोकने के लिए प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था नहीं की जिसके कारण बेख़ौफ़ होकर धड़ल्ले से मार्केट में सदी गली मिठाइयां बिकती रही किसी भी तरह की घटना ना हो इसके लिए पुलिस रोड पर जनता की सुरक्षा के लिए दौड़ती रही

Post a Comment

0 Comments