जिला लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र की घटना के बारे में।

थाना गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत।
 
गोला गोकर्णनाथ तहसील  प्रवीन पाल की रिपोर्ट।

जिला लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र की घटना के बारे में।
आज दिनांक 30.11.2023 को कोबरा-1पर लगे कर्म0गण द्वारा जरिये दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि लखीमपुर की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर व ट्राली जिसमें ईट लदी हुई हैं जो गोला कस्बा की तरफ जा रही थी व कस्बा गोला की तरफ से आ रही मोटर साईकिल सवार चालक लल्लन मिश्रा पुत्र राममनोहर मिश्रा निवासी ग्राम टेढवा थाना गोला जनपद खीरी उम्र करीब 35 वर्ष को उपरोक्त ट्रैक्टर ट्राली द्वारा लापरवाही से चलाते हुए तिवारी ढाबा के पास जोरदार टक्कर मार देना जिससे मोटरसाइकिल सवार चालक लल्लन मिश्रा पुत्र राममनोहर मिश्रा उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गई उक्त के सम्बन्ध में सूचना पाकर मृतकः लल्लन मिश्रा के पिता राममनोहर मिश्रा व उनकी मां घटना स्थल पर मौजूद आ गई हैं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया हैं जिसकी काफी तलाश की गई किन्तु कहीं पता नही चला उक्त सूचना पर कोबरा-1 पर लगे कर्म0गण का0 शोभित कुमार व का0 गौरव सिंह के द्वारा मौके पर उचित साधन की व्यवस्था कर शव को सीएचसी गोला पहुंचाया गया जहां पर उ0नि0 सुनील कुमार थाना गोला खीरी द्वारा पंचायतनामा की समस्त कार्यवाही पूर्ण करायी गई।बाद पंचायतनामा मृतक के शव को पोस्ट मार्टम हेतु का0 अवनीश मौर्य के सुपुर्दकर मोर्चरी लखीमपुर खीरी रवाना किया गया हैं जिसके सम्बन्ध में अभी तक कोई तहरीर/प्रा0पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया हैं ।तहरीर/प्रा0पत्र प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments