जिला लखीमपुर खीरी ब्यूरो चीफ राम कुमार कश्यप संवाददाता की रिपोर्ट।
मोहम्मदी खीरी।जिला आबकारी अधिकारी के दिशा निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये रहें अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक रूद्र कान्त मिश्रा व मय समस्त टीम द्वारा आज सुबह 4 बजे ग्राम बौधनियां मे दविस दी गयी।दविस के दौरान गन्ने के खेत मे तलासी ली गयी तलासी के दौरान खेत मे दो चढी भट्टी बरामद कर मौके पर नष्ट की गयी।खेत मे जगह जगह 10 गड्ढो मे कुल लगभग 1500 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट की गयी।तलासी के दौरान खेत में छिपाकर रखी तीन जरीकेन को बरामद की गयी,प्रत्येक मे लगभग 50 लीटर,कुल 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके पर जब्त की गयी।कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक रूद्र कान्त मिश्रा,मय टीम अजय कुमार,सत्येद्र कुमार,बंश बहादुर आदि मौजूद रहें।
0 Comments