विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज भदपुरा ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतो में हुआ शुभारंभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज भदपुरा ब्लॉक की  दो ग्राम पंचायतो में हुआ शुभारंभ

सुमित कश्यप की रिपोर्ट #9536868051

 बरेली/क्योलडिया विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज भदपुरा ब्लॉक में शुभारंभ हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा भदपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहलादपुर  के गाव बैबाही और पेहना गांव  में हुई जिसमें 17 विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पति रविशंकर गंगवार ने की रवि शंकर गंगवार ने लोगों  बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत में 17 विभागों के कर्मचारी एक साथ बैठकर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे जैसे किसी की सम्मान निधि अगर नहीं आ रही है तो तुरंत कृषि विभाग वाले उसे समस्या का समाधान करेंगे साथ ही ग्राम पंचायत में आवासों के लाभार्थियों को चाबियां वितरित की गई साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया संकल्प भारत यात्रा के अंतर्गत एक एलइडी वैन हर गांव में पहुंचेगी जहां पर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को दिखाया जाएगा साथ ही विकसित भारत एवं संकल्प भारत यात्रा को सफल बनाया जाएगा कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भगवान दास  ए डी ओ पंचायत रंजीत कुमार  ए डी  ओ आईएसबी नरेश कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन गंगवार प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार ग्राम विकास अधिकारी राजू सिंह सुनील माथुर विशाल कुमार विकास पटेल ग्राम प्रधान अनीश खान समेत काफी संख्या में सरकारी कर्मचारी एवं गांव वासी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments