तराई जाट मंच पीलीभीत द्वारा मनाया गया किसान दिवस व समाज को दिया अनोखा संदेश।

पीलीभीत से जिला संवाददाता सुशील चंद्र वर्मा की रिपोर्ट 

तराई जाट मंच पीलीभीत द्वारा  मनाया गया किसान दिवस 
व समाज को दिया अनोखा संदेश।

23 दिसंबर को पूर्व प्रधान मंत्री स्व चौधरी चरण सिंह जी की 120 वी जयंती पर तराई जाट मंच ने बहुत नेक कार्य करते हुए चौधरी साहब की विचारधारा का अनुपालन करते हुए 
तराई जाट मंच ने  जिला अस्पताल पीलीभीत में पहुंच कर समस्त महिला वार्ड,पुरुष वार्ड, लावारिस, रैन बसेरा एवं आपातकालीन वार्ड में कंबल व मिठाई का वितरण करके कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार व महाविद्यालय के प्राचार्य कर्नल रजत श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे 
और अपने विचार प्रकट करते हुए चौधरी चरण सिंह जी के बारे में अपने  विचार रखे 
उन्होंने बताया की चौधरी साहब स्पष्ट व सटीक मर्यादित बात करते थे।
महाविधालय के प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव जी ने कहा कि चौधरी साहब के बारे में बताना सूरज को दिया दिखाने जैसा होगा।
संगठन द्वारा दोनो अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर तराई जाट मंच के अध्यक्ष चौधरी अतुल मान ऊर्फ मन्नी चौधरी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे,

Post a Comment

0 Comments