राम कुमार कश्यप संवाददाता।
लखीमपुर खीरी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट।
लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी के थाना उचौलिया खीरी एनएच 30 लखनऊ दिल्ली हाईवे पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां इस हाइवे पर कई लोग हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं तो वहीं बेजुबान जानवरो की भी मौत हो चुकी है। जिसमे गौवंश व वानर शामिल है। हाई-वे पर फिर एक बार बेजुबान हादसे का शिकार हो गया। लेकिन इस बार दुर्घटना आपकी आंखों में आंसू ला देगी। हादसे मृत वानर के बाद उसके ऊपर से वाहन निकलने की बजह से वानर के शव के चिथड़े उड़ गए। इस बार बेजुबान बंदर की हादसे में मौत हो गई। हादसे को देख सभी की आंखे शव को देख नम दिखाई दी। हादसा शाहजहांपुर के गुर्री पुलिस चौंकी व लखीमपुर बॉर्डर क्षेत्र के उचौलिया थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बीते दिन सुबह एक वानर की मौत हो गई। जिसके बाद मृत वानर के शव को वहां मौजूद बन्दर बार-बार उसे उठाने की कोशिश करते दिखे। वही सूचना के बाद पहुंची जनता दरबार ने सर्वप्रथम तो वानर के शव को हाइवे से साइड करवाया। उसके बाद फावड़े की मदद से गड्ढा खोदकर वानर के शव को गड्ढे में दफनाकर शव का अंतिम संस्कार करवाया।
0 Comments