सुमित कश्यप की रिपोर्ट
9536868051
बरेली/ विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन भदपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्योलडिया में किया गया जिसमें कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे कार्यक्रम काआयोजन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की अध्यक्षता मे हुआ ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने लोगों बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत में 17 विभागों के कर्मचारी एक साथ बैठकर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे जैसे किसी की सम्मान निधि अगर नहीं आ रही है तो तुरंत कृषि विभाग वाले उसे समस्या का समाधान करेंगे साथ ही ग्राम पंचायत में आवासों के लाभार्थियों को चाबियां वितरित की गई साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया संकल्प भारत यात्रा के अंतर्गत एक एलइडी वैन हर गांव में पहुंचेगी जहां पर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को दिखाया जाएगा साथ ही विकसित भारत एवं संकल्प भारत यात्रा को सफल बनाया जाएगा कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भगवान दास, ए डी ओ पंचायत रंजीत कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन गंगवार, भदपुरा मण्डल अध्यक्ष राजीव कुमार, ठाकुर विनय सिंह ,अमरीश कठेरिया महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, प्रधान लालाराम सुमित कुमार, सत्येंद्र मोहन, ग्राम विकास अधिकारी सचिन गंगबार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
0 Comments