क्योलडिया मकर संक्रांति पर खिचड़ी और चाय का वितरण किया गया
बरेली। नवाबगंज ब्लॉक भदपुरा के ग्राम क्योलडिया में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में पूजा अर्चना कर काली उड़द दाल,चावल,गजक,रेवड़ी,तिल,मेवे के लड्डू और गर्म कपड़े इत्यादि चीजें मनसकर पंडित जी को भेंट की। बहुत से श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।
क्योलडिया निर्मल ई रिक्शा शिव ओम के द्वारा खिचड़ी का आयोजन किया गया सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और दुआ भी दी इसमें उपस्थित रहे,शौकत अली दीपक गंगवार प्रदीप गंगवार नंदकिशोर मौर्य विकास कश्यप राजेंद्र कश्यप आकाश कश्यप सहदेव अशोक कारीगर निर्मल ई रिक्शा शिव ओम सुरेश कुमार श्री राम यादराम हरि ओम जगदेवी आदि लोग उपस्थित रहे
0 Comments