घरों में हवन सड़कों पर जुलूस के साथ मना प्राण प्रतिष्ठा दिवस

घरों में हवन सड़कों पर जुलूस के साथ मना प्राण प्रतिष्ठा दिवस
 क्योलडिया / अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा को आज बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया लोगों ने घरों में हवन पूजन के साथ सड़कों पर रैलियां निकालकर भगवा ध्वज लहराने के साथ जय श्री राम के नारों से गूंज उठा इस अवसर पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान विस्तृत किया ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर बैंड बाजे के साथ झांकियां का प्रदर्शन किया गांव से लेकर नगर नगर से लेकर महानगर तक राम भक्तों की टोलियां जय श्री राम के नारों के साथ जयकारे लगाती हुई भ्रमण करती हुई सड़कों को सुशोभित करती रही इसको देखकर
प्रतीत हुआ के धरा पर स्वर्ग है ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जनता ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 52 इंच सीने की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया यह उत्सव सनातन धर्म की विजय का प्रतीक मान कर लोगों ने राजनीतिक भेदभाव छोड़कर हर्ष के साथ मनाया इस अवसर पर मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा अर्चना का नजारा देखने को प्राप्त हुआ सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह दशरथ गंगवार क्षेत्र में लगातार मुस्तैद रहे क्षेत्र के ग्राम क्योलडिया ठिरिया बन्नो जान जवेदा जवेदी मधु नगला नकटी नारायणपुर आदि गांव में आकर्षक झांकियां निकाली गई

Post a Comment

0 Comments