पीलीभीत भारतीय किसान यूनियन भानु की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत हुई संपन्न
आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को जनपद पीलीभीत मे भारतीय किसान यूनियन भानू की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत तहसील प्रांगण सदर पीलीभीत में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई संपन्न जिसमें किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, पंचायत में नायब तहसीलदार प्रखर सिंह जिला वाट माप अधिकारी सहायक नंदिता गुप्ता मौजूद रहे पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा की किसान बहुत परेशानी से गुजर रहा है किसान बड़े मुसीबत से गन्ना पैदा कर रहा है लेकिन उसके साथ हर क्रय केंद्र पर घटतौली की जा रही है चीनी मिल वालों को किसान जब धर्म कांटे से तोल कर गन्ना क्रय केंद्र पर ले जाता है तब क्रय केंद्र प्रभारी धर्म कांटे की पर्ची को नहीं मानता है वह उसमें ट्रॉली 1 से 2 कुंटल का फर्क निकलता है की पूर्ण जिम्मेवारी वार्ड मैप अधिकारी पीलीभीत की होगी उसके संज्ञान में रहते हुए किसानों से घाटतोली का भ्रष्टाचार हो रहा है पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति ने कहा की पीलीभीत के सभी पेट्रोल पंपों पर घाटोली की जा रही है जो जिला बाट निरीक्षक व पेट्रोल पंप मालिकों का जिला पूर्ति अधिकारी की मिली भगत से घटतोली का कारोबार चल रहा है पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा की पीलीभीत सदर तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है पीलीभीत सदर के क्षेत्रीय लेखपालों के रुत्वे बुलंद है जो विरासत दाखिल खारिज आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध धन वसूल कर रहे हैं और कहते हैं कि इसमें ऊपर अधिकारियों तक धन जाता है इसीलिए पैसा लेना पड़ रहा है ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए
0 Comments