सांसद प्रतिनिधि के तीसरी बार विधानसभा संयोजक बनने पर किया स्वागत
सुमित कुमार
बरेली/नवाबगंज विधानसभा का सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार को भाजपा द्वारा तीसरी बार पुनः सहसंयोजक नामित किया गया है इनके कार्यकाल में पार्टी का प्रसंसनीय परिणाम रहने के कारण सांसद प्रतिनिधि गंगवार को नवाबगंज विधानसभा से तीसरी बार विधानसभा संयोजक की कमान सौंपते हुए लोकसभा चुनाव में उत्तम परिणाम हासिल करने की उद्देश्य से जिम्मेदारी सौंप गई है क्योंकि इनके द्वारा किए गए कार्यों में पार्टी को अपार सफलता प्राप्त हुई है वह लोकसभा से लेकर विधानसभा के साथ ही विधान परिषद के चुनाव में रवि शंकर गंगवार की कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए पार्टी ने उन्हें विश्वास जताते हुए संयोजक बनाया है इनके संयोजक बनने पर आज ब्लॉक भदपुरा कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधानों ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया और मिठाइयां खिलाई इस पर सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैंने जो भी कार्य पार्टी को करके दिया है वह सब मेरी जनता व मेरे कार्यकर्ता एवं जनता का मैं आभारी हूं और आभारी रहूंगा इस मौके पर ग्राम प्रधान दीनानाथ गंगवार बलराम सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार ओमप्रकाश गंगवार हरपाल फौजी संजीव मुखिया आंगनलाल गंगवार सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने विधानसभा संयोजक का भरपूर सहयोग देने का आवाहन किया और उन्हें मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया इनकी नियुक्ति ब्रज प्रांत के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के द्वारा की गई है
0 Comments