*सपा नेता गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष का लम्बी बीमारी के बाद निधन*
सुमित कुमार
बरेली /नवाबगंज गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष सपा नेता अरविंद कुमार गंगवार का आज निधन हो गया उनके निधन पर श्रद्धांजलि देने कई दलों के जनप्रतिनिधि उनके पैतृक गांव बबूरी पहुंचे स्वर्गीय गंगवार तीन बार गन्ना समिति के अध्यक्ष रहे आज सोमवार उनका लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया इस पर उनको श्रद्धांजलि देने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार, विधायक डॉक्टर एमपी आर्य, प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर ए के गंगवार, नवाबगंज पालिका अध्यक्ष पति नीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरोत्तम दास मुन्ना, पुरुषोत्तम गंगवार, मिशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश गंगवार,भुजेंद्र गंगवार, प्रेम बाबू, हरपाल गंगवार, चंद्रपाल शर्मा, समेत काफी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
0 Comments