भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार का नवाबगंज में हुआ स्वागत*

*भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार का नवाबगंज में हुआ स्वागत*
*भाजपा नेत्री नीरू सागर ने एससी समाज के लोगों के किया  अम्बेडकर पार्क पर किया भव्य स्वागत*

बरेली/नवाबगंज। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार का नवाबगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर वह उत्साह नहीं दिखा जो संतोष गंगवार के चुनाव के दौरान देखने को मिलता था।
 भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार सबसे पहले विधायक डाक्टर एमपी आर्य के हाइवे स्थित फार्मेसी कालेज पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की लेकिन बैठक में पहले जैसा जोश नजर नहीं आ रहा था। 
कार्यक्रम के बाद छत्रपाल गंगवार चेयरमैन प्रेमलता राठौर के आवास पर पहुंचे जहां उनका भाजपा जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष पति नरेंद्र सिंह राठौर ने समर्थकों संग जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व अंबेडकर पार्क पर भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरू सागर रवि शंकर गंगवार राम प्रताप गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद एससी समाज के लोगों ने छत्रपाल गंगवार का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर चौधरी मोहजीत सिंह, ताराचंद सागर, काढ़ेराम सागर, डॉक्टर सर्वेश सागर,प्रहलाद गंगवार ताराचंद्र वर्मा प्रदेश मंत्री राम प्रताप गंगवार हरपाल गंगवार मुकेश कुमार करन सिंह सागर, प्रेमपाल सिंह सुरेश सागर लाइक राम छोटेलाल आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments