छत्रपाल को जिताने के लिए मेयर उमेश गौतम सड़को पर उतरे

छत्रपाल को जिताने के लिए मेयर उमेश गौतम सड़को पर उतरे
आप जैसा कहोगे वैसे ही चलूँगा छत्रपाल:

सुमित कुमार

बरेली/भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में माधोबाड़ी से शुरू हुआ विशाल जनसंपर्क गंगापुर जाटवपुरा नरकुलागंज नागपंचमी मेला ग्राउंड होते हुए मोर बिल्डिंग तक जा पहुंचा! हजारों की संख्या में कार्यकर्ता  नारेवाजी कर रहे थे! 
तो वहीं छतों गलियों में खड़ी महिलाओं द्वारा पुष्प बर्षा कर स्वागत किया जा रहा था! 
"लोधी पाल गडरिया भुर्जी समाज का समर्थन:
गंगापुर में लोधी भुर्जी पाल गडरिया समाज की एक सयुंक्त सभा में पंडित दीनदयाल भाजपा के मंडल के अध्यक्ष  एवं लोधी एकता मंच के अध्यक्ष कन्हैया राजपूत भुर्जी समाज के लालमन भोज,पाल समाज के विजय पाल कमांडो ने भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को समर्थन देने की घोषणा की! तो तालियों और नारेवाजी से माहौल गरमा गया! 
 इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा पिछड़ों के सम्मान उनके उत्थान के लिए मोदी योगी सरकारों ने जो फैसले लिए उनसे यह समाज लाभांवित हुआ है! 
वह बोले मै सांसद बनकर आपके बीच रहूँगा,आप जैसे चाहोगे मैं वैसे ही चलूँगा! 
'मेयर डा. उमेश गौतम ने पार्षदों के साथ किया शक्ति परीक्षण:
मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा आज देश में लडाई अगडो पिछड़ों की नही बल्कि अपनी संस्कृति और अस्तित्व बचाने की है! यह चुनाव नही अपने बल्कि मतदाता अपने भाग्य को लिखने जा रहा है! 
डा. गौतम ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में अधिक से अधिक व्यक्तियों से पहुँचकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की! 
भाजपा पीलीभीत चुनाव प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा आज वोट सरकार बनाने से कहीं अधिक सनातन धर्म को बचाने के लिए है! 
भाजपा जिला मंत्री अंकित शुक्ला सतीश शर्मा,सतीश यादव ने भी विचार व्यक्त किये! 
पार्षद गरिमा अग्रवाल कमांडो, शालिनी जौहरी, रूप किशोर लोधी, अवनेस योगी, दुष्यंत गंगवार, अनिल गुप्ता, राहुल लखोटिया, सुनील गुप्ता, अतुल शर्मा, डा. बनबारी लाल शर्मा, प्रदीप सक्सेना, आदेश गंगवार, भावना गौतम, वीरपाल गंगवार, अशोक गंगवार, आशीष गंगवार आदि कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे!

Post a Comment

0 Comments