आवारा पशुओं से निजात दिलाने को बड़ी गौशाला स्वीकृत रवि शंकर गंगवार
राजस्व टीम के साथ ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण ।
ब्यूरो चीफ सुमित कुमार बरेली
बरेली/विकासखंड भदपुरा मैं आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने के लिए शासन ने बड़ी गौशाला बनाने को दी मंजूरी आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए शासन स्तर पर इसकी शिकायत भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने किसने की थी फसल आवारा पशुओं से बचने के लिए शासन को पत्र भी लिखा था जिसके तहत प्रदेश सरकार ने विकासखंड भदपुरा में एक बड़ी गौशाला खोलने की मंजूरी दे दी है इसके निर्माण कार्य हेतु विकासखंड की ग्राम पंचायत मधु नगला में एक हेक्टेयर भूमि पर बड़ी गौशाला का निर्माण किया जाएगा इसमें करीब 500 आवारा पशुओं को पकड़ कर रखा जाएगा इसके लिए आज भूमि चिन्हित करने के लिए राजस्व टीम में नायब तहसीलदार कानून को के साथ ही लेखपाल योगेश कुमार लेखपाल धर्मेंद्र कुमार खंड विकास अधिकारी कमल सिंह चौहान पशु चिकित्सा अधिकारी नीरज यादव निर्माण संस्था के असिस्टेंट इंजीनियर ठेकेदार शुक्ला ग्राम प्रधान सुमित कुमार वर्मा रामवीर सिंह यादव हरपाल फौजी दिनेश गंगवार मुकेश कुमार आदि के समक्ष गांव में भूमि का नाप करने के बाद गौशाला बनने के लिए भूमि को चिन्हित किया गया इस भूमि पर तीन-चार दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा इस गौशाला का निर्माण कार्य के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है ब्लॉक प्रमुख पति की अध्यक्षता में इस भूमि की पैमाइश कर सीमाएं सुनिश्चित कर दी गई ताकि निर्माण कार्य में किसी भी तरह का कोई भी विवधान उत्पन्न ना हो सके बताया गया इस गांव में करीब तीन हेक्टर ग्राम समाज है जिसे शीघ्र कब्जा मुक्त कर गौशाला के सुपुर्द किया जाएगा रवि शंकर गंगवार ने बताया इसी तरह की विकास खंड में और भी जगह पर भूमि तलाश करने के बाद बड़ी गौशालाओं का निर्माण शासन द्वारा कराया जाएगा ताकि किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाया जा सके और किसानों को फसलों का होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा
0 Comments