ब्यूरो चीफ सुमित कुमार बरेली
बरेली/विकासखंड भदपुरा में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिव अमित गंगल आज अपने क्षेत्र से कार्य करने के बाद वापस बरेली जा रहे थे नवाबगंज बरेली मार्ग पर लाभेड़ा के पास में रोडवेज बस ने सचिव अमित गंगल की स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वह लहू लुहान होकर सड़क पर गिर गए एंबुलेंस द्वारा अमित को अस्पताल पहुंचाया गया वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया इस घटना की सूचना मिलते ही विकास खंड मुख्यालय पर भी शोक लहर दौड़ गई खंड विकास अधिकारी कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में विकासखंड मुख्यालय पर 2 मिनट का मौन रखकर अधिकारियों कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति को कामना की इसमें ब्लाक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार खंड विकास अधिकारी कमल सिंह चौहान तकनीकी सहायक जितेंद्र पाल सिंह एपीओ सुमित सक्सेना एवं विकासखंड के अन्य कर्मचारी गढ़ के साथ ग्राम प्रधान सत्येंद्र मोहन वेदपाल सिंह कनौजिया मुकेश कुमार हरपाल फौजी आदि लोगों ने भी इसमें भाग लिया ग्राम पंचायत सचिव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पर ब्लॉक प्रमुख पति ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख प्रकट किया और कहा इस ब्लॉक ने एक संघर्षशील एवं कर्मठ सचिव को दिया है उनके कार्य को ब्लॉक सदैव याद रखेगा
0 Comments