संचारी रोग से निपटने के लिए ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई शपथ ग्रहण*

संचारी रोग से निपटने के लिए ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई शपथ ग्रहण
सुमित कश्यप ब्यूरो चीफ बरेली 

बरेली/क्योंलड़िया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद मुगीश के द्वारा भदपुरा ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर संचारी रोग से निपटने के लिए ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस शपथ ग्रहण में सभी ने संचारी रोग से निपटने के लिए शपथ ली और कहा हम सभी ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ लेते हैं कि हम अपने सामने वापस पड़ोस में सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे सदैव शौचालय का प्रयोग करेंगे इसके बाद अपने हाथों को साबुन से धोएंगे यदि किसी व्यक्ति को बुखार से पीड़ित होता देखेंगे तो उसकी उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाने का कार्य करेंगे साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने के लिए भी प्रेरित करेंगे किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर से लेकर आशा वर्कर तक इसकी जानकारी देने का कार्य करेंगे जिससे संक्रामक बीमारियां अपने पैर पैर न पसार सके इस मौके पर भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार, खंड विकास अधिकारी कमल सिंह चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मोहम्मद मुगीश, सर्वेश गंगवार ग्राम प्रधान त्रिवेंद्र कुमार, गंगाराम कोली, शनि सिंह, एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, प्रधान दीपू , सचिव विकास पटेल, सुनील माथुर,विशाल सिंह, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments