शिक्षक की सारी गरीमा को तार-तार करते हुए शिक्षिका ने दलित छात्र को कमरे में बंद करके पीटा,खाल उधेड़ दी रिपोर्ट दर्ज,
पीड़ित छात्र/ आरोपी शिक्षकाबरेली/विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत बिहारीपुर अब्दुल रहमान के प्राथमिक विद्यालय में गांव के ही प्रीतराम जाटव का पुत्र कमल कक्षा 4 का छात्र है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका रजनी बच्चों से आए दिन कभी नींबू तुड़वाकर मंगवाती थी तो कभी जामुन इसी क्रम में शिक्षिका रजनी ने 20 जुलाई 24 को भी जामुन तोड़ने को भेज दिया। बच्चों की गैर उपस्थित पर प्रधानाध्यापक ने पूछा बच्चों से पूछा तो छात्र ने शिक्षिका का नाम बता दिया। इसको लेकर शिक्षिका आग बबूला हो गई और उसने छात्र को वापस आते ही उसे पड़कर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं कमरे में बंद करके कड़ी यातनाएं दी। परंतु मासूम छात्र बुरी तरह चीखता रहा परन्तु शिक्षिका ने बच्चे पर तरस नहीं खाया।
अभिभावकों का आरोप है की शिक्षिका ने कई घंटे तक मेरे बेटे को कमरे में बंद रखा। विद्यालय बंद होने पर अन्य शिक्षकों के कहने पर छात्र कमल को कमरे से बाहर निकला गया। घटना की तहरीर लेकर पीड़ित के परिजन थाना की क्योलड़िया गए। अभिभावकों का कहना था कि राजनीतिक दबाव के चलते हमारी रिपोर्ट तुरंत दर्ज नहीं की जा सकी। अंततः बच्चों की दुर्दशा देखकर परिजनों ने पुलिस से अंतिम बार रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की अन्यथा उच्च अधिकारियों में फरियाद की बात कही तो अंत में पुलिस ने शिक्षिका रजनी के विरुद्ध धारा 323/504/दलित उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित छात्र को मेडिकल के लिए भेज दिया है।पीड़ित परिवार के साथ आए लोगों का सवाल था कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे शिक्षक जिनका मानसिक स्तर इतना गिर जाता कि वह बच्चों की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे शिक्षक बच्चों को क्या शिक्षा देते होंगे यह सोचने का विषय है?
कहां गए शिक्षक संगठन जो ऑनलाइन हाजिरी पर आंदोलन करने को उतारू थे
बीते दिनों सरकार ने ऑनलाइन हाजिरी का प्रावधान लागू किया था जिसको लेकर शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि क्या अब शिक्षक संगठन ऐसे शिक्षा को लेकर कोई आंदोलन करेगा?क्या ऐसे शिक्षकों को नौकरी से बाहर निकल जाएगा? ऐसी हरकतों से शिक्षक समाज में क्या संदेश दे पाएंगे?
0 Comments