मेन रास्ता में पानी का जल भराव होने के कारण लोगों का निकलना हुआ दुश्वार

मेन रास्ता में पानी का जल भराव होने के कारण लोगों का निकलना हुआ दुश्वार
क्योंलड़िया! गांव गुलरिया लेखराज के मेन रास्ता में पानी का जल भराव होने के कारण गांव वासियों का निकालना दुश्वार हो गया है आपको बताते चले की ग्राम पंचायत गुलरिया लेखराज में मेन रास्ता में अक्सर पानी भरा रहता है वही ग्राम वासियों का कहना है की इस रास्ता से कई गांव के लोगों का निकलना होता है और वही स्कूल में बच्चों का पढ़ने के लिए जाना होता है कई बार ऐसा हुआ है कि बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं तो कई बार गिरकर इसमें छोटी भी हो चुके हैं और उन्हें बैरंग घर वापस से लौटना पड़ता है ग्राम वासियों ने बताया कि पानी अधिक समय तक भरा होने के कारण बीमारी का खतरा बना रहता है मैं रास्ता होने के कारण ग्राम वासियों ने जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की है फिर भी इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया है गांव वासियों ने जल्द से जल्द गांव की रास्ता को ठीक करने की मांग की है। इस दौरान, धनपाल इंद्रपाल धर्मेंद्र गंगवार पूर्व बीडीसी मिढई लाल बीडीसी धर्मेंद्र गंगवार संतोष कुमार लालाराम कालीचरन बाबा संजीव कुमार अशोक पाल सिंह जमुना प्रसाद गंगवार वीरेंद्र कुमार झनझनलाल सुरेश गंगवार गंगाराम बालक राम लाल बहादुर  योगेंद्र बुद्धसेन  डॉ नोनीराम अंशु कुमार बेगराज जुगन किशोर मनोहर दिवाकर अजय भारती सहित काफी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे,
तो वही इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान से बात की गई तो ग्राम प्रधान ने बताया कि कई बार इस रास्ता को सही करवाने की कोशिश की पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसके कारण यह रास्ता ठीक नहीं हो पा रहा है

Post a Comment

0 Comments